महिला के खाते से निकल लिए 40,120 रुपये
विष्णुगढ़ (हजारीबाग) प्रखंड के उच्चाधाना की देवंती देवी के बैंक खाते से 40120 रुपये निकाल लि
By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 05:59 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 05:59 PM (IST)
विष्णुगढ़ (हजारीबाग): प्रखंड के उच्चाधाना की देवंती देवी के बैंक खाते से 40,120 रुपये निकाल लिए गए। उनका खाता एसबीआई में है। महिला के रिश्तेदार रूपेंद्र महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 अप्रैल से एक मई के बीच महिला के बैंक खाते से रुपये निकले गए हैं। महिला को बैंक से खाता अप टू डेट कराने के दौरान रुपये निकालने की जानकारी मिली। महिला के रिश्तेदार ने बताया कि पुलिस को इसकी शिकायत दे दी गई हैं। उन्होंने रुपये निकालने वाले दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें