सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
बरही (हजारीबाग) बरही थाना अंतर्गत रसोईया धमना जीटी रोड पर सड़क दुर्घटना में चौपारण
बरही (हजारीबाग): बरही थाना अंतर्गत रसोईया धमना जीटी रोड पर सड़क दुर्घटना में चौपारण के बच्छई ग्राम निवासी 27 वर्षीय राजकुमार यादव की मौत हो गई। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक युवक मंगलवार को हरला स्थित अपने मौसा के घर गया था। बुधवार को सुबह करीब 4 बजे वह बाइक से अपने मौसा महावीर यादव के साथ वापस गांव लौट रहा था। इसी बीच सड़क पर अचानक मवेशी के आने से बाइक चला रहे उनके मौसा ने बचाव के लिए ब्रेक लगाया। लेकिन पीछे से एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। धक्का लगते ही पीछे बैठा राजकुमार यादव मवेशी पर ही गिर गया और मवेशी का सिग उसके पेट में घुस गया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।