निशांत को मिला बेस्ट सोशल यूट्यूब चैनल का खिताब
हजारीबाग रांची प्रेस क्लब और रांची मेरी जान सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हजारीब
हजारीबाग : रांची प्रेस क्लब और रांची मेरी जान सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हजारीबाग शहर के यूटूबर निशांत सोनी को बेस्ट सोशल यूट्यूब चैनल का अवार्ड दिया गया। गत रविवार को प्रेस क्लब रांची में सोशल मीडिया समारोह का आयोजन हुआ जिसमें झारखण्ड से विभिन्न विषय के ब्लॉगर, सिगर, एक्टर, डांसर, रैपर, मॉडल, पोएट, यूटूयूब समेत कला के क्षेत्र से विभिन्न हुनरबा•ा शामिल हुए। यहां सोशल मीडिया पे झारखंड से ट्रेड करने वाले लगभग 100 युवाओं को सम्मानित किया गया। आपको बता दें की एनएस की दुनिया निशांत सोनी का यूट्यूब चैनल हैं जहां वो सामाजिक सुधार हेतु मोटिवेशनल और प्रेरणा दायक वीडियो का निर्माण करते हैं। उनके चाहने वालों की संख्या लाखों में है। अभी हाल में वैलेंटाइन डे पे वीडियो बना कर उन्होंने पूरे भारत से बलिदान दिवस मनाने की अपील की थी जिसको की फेसबुक पर पच्चास लाख से ज्यादा लोगो ने देखा और करीब 1 लाख लोगो ने शेयर करके समर्थन जताया था। निशांत सोनी कहते हैं कि अपने काम से हजारीबाग को नाम पहचान दिलाने से वो कभी पीछे नहीं हटने वाले हैं और निरंतर कुछ नया करते रहेंगे। इस कार्यक्रम में उनकी टीम के प्रमोद कुमार, संतोष अयान एवं अभिषेक भारद्वाज भी मौजूद थे।