स्वरोजगार कर महिलाएं बने आत्मनिर्भर
बरही (हजारीबाग) बरही के बरसोत सामुदायिक भवन में मंगलवार को कीर्तन जन जागरण समिति की
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Feb 2020 08:55 PM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2020 08:55 PM (IST)
बरही (हजारीबाग): बरही के बरसोत सामुदायिक भवन में मंगलवार को कीर्तन जन जागरण समिति की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से निशुल्क ट्रेनिग सेंटर खोला गया। इसका उद्घाटन समारोह के बीच स्थानीय मुखिया सीता देवी ने किया। मौके पर मुखिया सीता देवी ने बताया कि ट्रेनिग सेंटर में महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, मशरूम उगाने की विधि आदि बताई जाएगी। इससे यहां की महिलाएं जागरूक और आत्मनिर्भर बनेगी। वहीं मुखिया ने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारे गांव की महिलाएं जागरूक व आत्मनिर्भर बनें। मौके पर कीर्तन कुमार, किरण वर्मा, लीलावती देवी, विमला देवी, प्रीतिदेवी, बबिता देवी, प्रतिमा, अंशु एवं वरिष्ठ समाजसेवी विष्णुधारी महतो समेत गांव की भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें