Move to Jagran APP

आज नामांकन करेंगे लोकनाथ महतो

बड़कागांव बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक लोकनाथ महतो को भारतीय जनता पार्टी का

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Nov 2019 09:02 PM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 09:02 PM (IST)
आज नामांकन करेंगे लोकनाथ महतो
आज नामांकन करेंगे लोकनाथ महतो

बड़कागांव: बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक लोकनाथ महतो को भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने पर बड़कागांव के भाजपाइयों ने खुशी जाहिर की। इस अवसर पर बड़कागांव पूर्वी उरीमारी मंडल अध्यक्ष बेचन साव ने कहा कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की जीत अब सुनिश्चित हो गई है। लोकसभा चुनाव के समय से ही हम सभी भाजपाई डोर टू डोर मेहनत कर संगठन को मजबूत करने का काम किया था। यही कारण है कि सांसद जयंत सिन्हा को बड़कागांव विधानसभा से लगभग एक लाख मत के अंतर से बड़कागांव विधानसभा में बढ़त मिली थी। यही लाभ विधानसभा में भी भारतीय जनता पार्टी को मिलने वाली है। श्री साव ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी लोकनाथ महतो 22 नवंबर को रामगढ़ जिला निर्वाचन कार्यालय में अपना पर्चा भरेगें। खुशी जाहिर करने वालों में मंडल अध्यक्ष बेचन साव, जुगनू सिंह, महामंत्री सुमन गिरी, राजेंद्र गुप्ता, कजरू साव, मोहन साव, जीवन सिंह, खेमलाल महतो,उमेश दांगी, राजेश श्रीवास्तव, अरुण मालाकार, मनीष पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.