महिलाओं को मिला मशरूम की खेती का प्रशिक्षण
इचाक प्रखंड में मशरूम की खेती प्रशिक्षण के लिए आदिशक्ति महिला समूह व एमपीजी ग्रुप की सुनीत
By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Nov 2019 09:30 PM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 09:30 PM (IST)
इचाक : प्रखंड में मशरूम की खेती प्रशिक्षण के लिए आदिशक्ति महिला समूह व एमपीजी ग्रुप की सुनीता मेहता, बेबी देवी, विनोद सिंह, उमाशंकर, बसंती देवी, रुदन मेहता, संतोष मेहता के नेतृत्व में इसकी शुरुआत की गई।
इचाक मोड़ स्थित एसबीआइ परिसर मे सभी गांव से सैकड़ों की संख्या महिलाएं प्रशिक्षण लेने के लिए शामिल हुईं। प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमपीजी ग्रुप के आसनसोल से आए प्रशिक्षक सुरेंद्र पांडे एवं आयोजक प्रदीप मेहता ने प्रशिक्षण कार्य का शुभारम्भ हुआ। प्रशिक्षण में महिलाओं को मशरूम के फायदे के बारे में बताया गया। कहा कि कम लागत ,कम मेहनत एंव कम समय में आसानी से मशरूम तैयार कर सकते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें