जागरण में रात भर झूमे श्रोता
बरही दुर्गा पूजा समापन के उपरांत अफीम कोठी कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में दु
बरही : दुर्गा पूजा समापन के उपरांत अफीम कोठी कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में दुर्गा पूजा समिति, अफीम कोठी के बैनर तले माता भक्ति जागरण किया गया। माता रानी के जगराते में माता के सभी भक्त पूरी रात झूमते रहे। इस दौरान काफी संख्या में भक्त मौजूद थे। वंदना म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने देवी मां का गीत प्रस्तुत किया। माता जागरण में पहुँचे मुख्य अतिथि बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने फीता काटकर कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कलाकारों के कार्यक्रम से भक्त भावविभोर हो गए। कलाकारों द्वारा पेश की गई झांकियां व भजनों से माहौल पूरी रात भक्तिमय बना रहा। मौ़के पर विधायक ने कहा कि माता के जागरण से वातावरण शुद्ध होता है। मौके पर दुर्गा मंदिर की मुख्य पुजारी सह समिति के संस्थापक अध्यक्ष विमला देवी, दुर्गा पूजा समिति अफीम कोठी 2019 के अध्यक्ष राजेश उर्फ मेवालाल केशरी, कोषाध्यक्ष अशोक निषाद, सचिव टिकू पासवान, भंडाराकर्ता मनोज उर्फ भोली पासवान, अरुण साहू, अशोक ठाकुर, जितेंद्र कसेरा, कारू कुमार सहित भारी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे।