Move to Jagran APP

मुनिश्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश आज

जासं हजारीबाग मुनिश्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज का जन्मस्थली हजारीबाग में 27 मार्च की प्रात

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Mar 2021 10:09 PM (IST)Updated: Fri, 26 Mar 2021 10:09 PM (IST)
मुनिश्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश आज
मुनिश्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश आज

जासं, हजारीबाग : मुनिश्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज का जन्मस्थली हजारीबाग में 27 मार्च की प्रात: 7 बजे भव्य मंगल प्रवेश होगा। हजारीबाग की पावन धरा पर संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य, गुणायतन प्रणेता, तरुणाई के प्रखर वक्ता, भावना योग प्रवर्तक, शंका समाधान के जनक, हजारीबाग नगर गौरव परम पूज्य मुनिश्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश 27 मार्च की सुबह सात बजे पांडुकशिला (केबी वीमेंस कॉलेज के सामने) से समारोहपूर्वक धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ शुरू होगा। शहर के विभिन्न मार्गों से नगर भ्रमण करते हुए मुनि संघ बॉडम बाजार दिगंबर जैन मंदिर का दर्शन करते हुए बड़ा बाजार दिगंबर जैन मंदिर में दर्शन करेंगे। फिर जैन धर्मशाला बड़ा बाजार में मंगल प्रवचन के तहत मंगल आशीर्वचन सभी लोगों को प्राप्त होगा। मुनिश्री की अगुवानी में झारखंड के विभिन्न प्रांतों समेत उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत अन्य प्रदेशों से उनके अनुयायी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सभी समुदाय और समाज के लोगों की उपस्थिति होगी। मुनिश्री के मंगल प्रवेश के दौरान स्वागत के लिए जगह-जगह बैनर और तोरण द्वार लगाए गए हैं। मुनिश्री प्रमाण सागर जी की जगह-जगह मंगल आरती भी उतारी जाएगी। इसके लिए विभिन्न जन समुदाय पलक-पांवड़े बिछाए आतुर हैं। दोनों दिगंबर जैन मंदिरों की भव्य तरीके से आकर्षक साज-सज्जा की गई है। दिगंबर जैन समाज और पंचायत की सभी आनुषांगिक इकाइयां जैन महिला समाज, जैन युवा परिषद, जैन महिला मिलन, जैन महिला समिति के सभी सदस्यगण चार दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने और मूर्तरूप देने में लगे हुए हैं। यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक राजकुमार जैन अजमेरा, अध्यक्ष धीरेंद्र सेठी और महामंत्री पवन अजमेरा ने संयुक्त रूप से बताया कि मुनिश्री की ओर से शहरवासियों को प्रतिदिन प्रात: आठ बजे मंगल आशीर्वाद और संध्या 5.30 बजे शंका समाधान प्राप्त होगा। संध्या पहर महाआरती का भी कार्यक्रम आयोजित है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.