Move to Jagran APP

रोहित हत्याकांड में पुलिस ने पांच के खिलाफ किया मामला दर्ज

संवाद सूत्र चौपारण (हजारीबाग) बसरिया में आपसी विवाद में होनहार युवक रोहित की हत्या के

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jul 2020 08:22 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jul 2020 08:22 PM (IST)
रोहित हत्याकांड में पुलिस ने पांच के खिलाफ किया मामला दर्ज
रोहित हत्याकांड में पुलिस ने पांच के खिलाफ किया मामला दर्ज

संवाद सूत्र चौपारण (हजारीबाग) :

loksabha election banner

बसरिया में आपसी विवाद में होनहार युवक रोहित की हत्या के बाद गांव मातम में डूब सा गया है। मृतक युवक की मां व पिता का रो रोकर बुरा हाल है। मां लगातार बेहोश हो रही है। गुरुवार की देर शाम युवक का अंतिम संस्कार नम आंखों के बीच किया गया। इधर मृतक के पिता सहदेव राणा के आवेदन पर सहदेव पासवान व उसकी पत्नी, दो बेटे उदय व सोनु पासवान तथा एक बहु के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से दो पुत्र घटना के दिन ही पुलिस गिरफ्त में आ चुके हैं। पुलिस ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तपिश बढ़ा दी है। खबर है कि शुक्रवार को पुलिस बसरिया व उसके आस पास के गांवों में छापेमारी को गई थी। इधर घटना के बाद आरोपी का पूरा परिवार घर छोड़ कर फरार हो गया है। बहरहाल इस जघन्य हत्याकांड की निदा की जा रही है। आक्रोश की परिणति में हुई मौत

रोहित की हत्या आक्रोश की परिणति है। दोनों परिवारों में वर्षों से अनबन है। मामला न्यायालय तक पहुंचा है। आस-पास के लोगों ने बताया कि सपने में भी इस विवाद का ऐसा वीभत्स परिणाम की आस नहीं थी। पूरा प्रकरण केवल तनाव व गुस्सा के कारण उत्पन्न हुआ। दरअसल दोनों परिवार के अधिकांश सदस्य प्रदेश में रहते हैं। लॉक डाउन के बाद परिजन गांव आ गये।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.