56 मौजा के विस्थापितों को मिले मालिकाना हक : अकेला
संसू बरही (हजारीबाग) जिला मत्स्य कार्यालय हजारीबाग के द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन ग
संसू, बरही (हजारीबाग) : जिला मत्स्य कार्यालय हजारीबाग के द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन गौरियकरमा क्लस्टर अंतर्गत बेंदगी गांव में एक समारोह के बीच 64 मत्स्य पलकों के बीच मत्स्य किट का वितरण किया गया। समारोह में बरही विधायक उमाशंकर अकेला समेत डीसी आदित्य कुमार आनंद, डीडीसी अभय कुमार सिन्हा, डीएफओ रौशन कुमार सिंह, बरही एसडीओ डॉ. कुमार ताराचंद, बीडीओ अरुणा कुमारी, सीओ ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव विशेष रूप से पहुंचे थे। इस दौरान विधायक व डीसी समेत अन्य पदाधिकरियों ने तिलैया जलाशय (बेन्दगी) में निर्मित नए केज का अवलोकन किया। इसके बाद उज्जवल मत्स्य जीवी सहयोग समिति लिमिटेड बेन्दगी, रसोईया धमना, आष्टा मत्स्य जीवी कोयली, कृष्णा मत्स्य जीवी माधवपुर के 64 लाभुकों के बीच मत्स्य बीज, मत्स्य आहार, लाइफ जैकेट, हप्पा जाल, बर्ड नेट का एक सेट अतिथियों व अधिकारियों के हाथों वितरण किया गया। मौके पर विधायक ने कहा कि विस्थापित व मत्स्य पालन आत्मनिर्भर बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि तिलैया डैम निर्माण के दौरान 56 मौजा के लोग विस्थापित हुए थे, जिसका आज तक मालिकाना हक नहीं मिला है। इनकी मांगों को मैंने कई बार विधानसभा में उठाया है। वहीं झारखंड सरकार की योजनाओं एवं हेमंत सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। मौके पर उज्जवल मत्स्य जीवी सहयोग समिति लिमिटेड बैंक के अध्यक्ष मनोज साहू, रसोईया धमना मत्स्य जीवी के अध्यक्ष धनेश्वर राम, दिनेश साव, नरेश गिरी, रघुनंदन यादव, सहदेव यादव, चंपा देवी, पूनम देवी, रेखा देवी आदि उपस्थित थे। मौके पर विधायक व डीसी ने पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि विनोद यादव, सछ्ववना विकास मंच के अध्यक्ष राजसिंह चौहान, जिप सदस्य संतोष रविदास, उपप्रमुख सिकंदर राणा, मुखिया प्रतिनिधि दिनेश साहू, तौकीर रजा, तोखन रविदास, हरि गुप्ता, रघुनंदन यादव, राजू निषाद, सुनील चंद्रवंशी, रंजीत निषाद, प्रमोद सिंह आदि कई सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।