Move to Jagran APP

शहर से हटाए गए अवैध होर्डिग्स व वसूला जाएगा जुर्माना

संवाद सहयोगी हजारीबाग नगर निगम प्रशासन अपने तेवर सख्त करते हुए अब शहरी क्षेत्र की व्यवस्था

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 10:23 PM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 06:17 AM (IST)
शहर से हटाए गए अवैध होर्डिग्स व वसूला जाएगा जुर्माना
शहर से हटाए गए अवैध होर्डिग्स व वसूला जाएगा जुर्माना

संवाद सहयोगी हजारीबाग : नगर निगम प्रशासन अपने तेवर सख्त करते हुए अब शहरी क्षेत्र की व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त करने में लगा है। इस क्रम में जहां निगम क्षेत्र में घर-घर सर्वे किया जा रहा है। वहीं बाजारों में निगम प्रशासन की बिना अनुमति के अवैध ढंग से लगाए गए सभी होर्डिंग्स व बिल बोर्ड को हटाने के लिए अभियान प्रारंभ कर दिया है। ताकि शहर को अवैध होर्डिंग्स के जंजालों से मुक्त किया जा सके। साथ ही अवैध होर्डिंग्स लगाने वालों से जुर्माने की राशि भी वसूली जाएगी। अवैध होर्डिंग एवं बिल बोर्ड हटाने के लिए गुरुवार को नगर निगम प्रशासन के द्वारा पी. टीसी चौक से होटल एके इंटरनेशनल तक विशेष अभियान चलाया गया। इस क्रम में मटवारी के गीलीट्ज, रैकर्स एकेडमी, जुंबा डांस क्लासेस , आइआइटी जेईई मेडिकल बोर्ड, हरी ओम प्रेस, कैरियर गाइड, चाणक्या आइएएस एकेडमी, बैंटेक सहित कई प्रतिष्ठानों के होर्डिंग को हटाया गया। अभियान के संचालन के क्रम में कुछ होर्डिंग्स एवं बिल बोर्ड मालिकों के द्वारा अभियान को लेकर विरोध भी दर्ज कराया गया। वहीं जिन प्रतिष्ठान के मालिकों ने होर्डिंग्स एवं बिल बोर्ड नहीं हटाने का अनुरोध शुल्क के भुगतान कर देने की शर्त के साथ किया। उनके प्रतिष्ठानों के होर्डिंग्स एवं बिल बोर्ड को छोड़ दिया गया। साथ ही होर्डिंग्स व बिल बोर्ड लगाने का समुचित शुल्क तत्काल कार्यालय में भुगतान करने का निर्देश दिया गया जबकि मटवारी स्थित पेपर एंड साल्ट रेस्टूरेंट के द्वारा होर्डिंग्स व बिल बोर्ड लगाने का तत्काल भुगतान किया गया। मौके पर मौजूद नगर निगम के पदाधिकारियों ने प्रतिष्ठान के संचालकों से अनुरोध किया कि वे सभी लोग अवैध ढंग से लगाए गए होर्डिंग्स एवं बिल बोर्ड के लिए निगम प्रशासन को शुल्क का भुगतान कर अनुमति प्राप्त कर लें। वहीं ऐसा नहीं कर चेतावनी के बाद भी अवैध ढंग से होर्डिंग्स एवं बिल बोर्ड लगानेवाले प्रतिष्ठान संचालकों के विरूद्ध झारखंड नगर पालिका अधिनियम 2011 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेवारी उनलोगों की स्वयं की होगी। अभियान का नेतृत्व नगर प्रबंधक फरहत अनीसी एवं रोहित डेविड गुड़िया ने किया, जिसमें नगर निगम के कर्मी धर्मेन्द्र राय एवं निगम की एजेंसी रितिका प्रिटेक के कर्मी भी शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.