पेड़ से गिरकर युवक की मौत
संसू बड़कागांव (हजारीबाग) प्रखंड के सांढ पंचायत के शिवाडीह निवासी दिलीप कुमार उर्फ प
By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 10:04 PM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 10:04 PM (IST)
संसू, बड़कागांव (हजारीबाग) : प्रखंड के सांढ पंचायत के शिवाडीह निवासी दिलीप कुमार उर्फ पुनीत पासी 45 वर्ष की मौत की मौत इमली के पेड़ से गिरकर हो गई। जानकारी के मुताबिक पेड़ से गिरने के बाद ग्रामीण आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए लेकिन चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। पुनीत पासी अपने पीछे पत्नी बीमली देवी, बेटा खिरोधर पासी, बब्लू पासी, बेटी सोनी कुमारी को छोड़ गया। बताते चलें कि पुनीत पासी ताड़ी बेचकर अपना जीवन यापन करता था। इस पर मुखिया कैलाश महतो, वार्ड सदस्य आनंद कुमार पासवान, पूर्व वार्ड सदस्य महेंद्र चौधरी, राजेश चौधरी , अशोक चौधरी सहित सैकड़ों लोगों ने दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से मुआवजे की मांग की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें