Move to Jagran APP

लॉकडाउन का पालन करते हुए हुई खजूर रविवार की प्रार्थना

स्थानीय महागिरजाघर में रविवार को शारीरिक दूरी का पालन करते हुए खजू

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Apr 2020 09:54 PM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 06:15 AM (IST)
लॉकडाउन का पालन करते हुए हुई खजूर रविवार की प्रार्थना
लॉकडाउन का पालन करते हुए हुई खजूर रविवार की प्रार्थना

जासं, हजारीबाग : स्थानीय महागिरजाघर में रविवार को शारीरिक दूरी का पालन करते हुए खजूर पर्व मनाया गया। हजारीबाग कैथोलिक धर्मप्रांत के बिशप आनंद जोजो अपने सहयोगी पुरोहित पल्ली पुरोहित फादर दया किशोर, फादर रेमण्ड, फादर लिविन और फादर प्रदीप एक्का के साथ पाम संडे यानी खजूर रविवार का पूजन विधि लॉक डाउन का सख्ती से पालन करते हुए अपने मूल गिरजाघर प्रभु का रूपांतरण कैथोलिक आश्रम में मिस्सा अनुष्ठान और खजूर का आशीष किया। पूजन विधि को कम से कम समय पूरा किया और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए किया गया। खजूर पर्व ईसा मसीह के येरूसलेम में प्रवेश करने की यादगारी में मनाया जाता है जहां उन्हें मानव मुक्ति के उनको सूली पर चढ़ा दिया गया था। यह पर्व पूरे विश्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता था। कितु कोरोना महामारी के कारण इसमें शोभा यात्रा इत्यादि को स्थगित कर दिया गया। इस मिस्सा पूजा में बिशप आनंद जोजो ने कोरोना महामारी कोविड 19 के रोकथाम और पीड़ित व्यक्ति के चंगाई के लिए प्रार्थना किया और लोगो से अपने अपने घर पर रहने, लॉकडाउन के बताए गए दिशा निर्देश को सख्ती से पालन करने का आग्रह किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.