Move to Jagran APP

भगवान के दरबार में मत्था टेकना नहीं भूलते प्रत्याशी

हजारीबाग चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों का जनसंपर्क अब जोर पकड़ने लगा है। लोगों को

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 10:35 PM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 10:35 PM (IST)
भगवान के दरबार में मत्था टेकना नहीं भूलते प्रत्याशी
भगवान के दरबार में मत्था टेकना नहीं भूलते प्रत्याशी

हजारीबाग : चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों का जनसंपर्क अब जोर पकड़ने लगा है। लोगों को बीच जाकर वे अपने लिए समर्थन मांग रहे हैं। प्रत्याशी मतदाताओं का भरोसा जीतने के साथ-साथ जनसंपर्क के दौरान भगवान से आशीर्वाद मांगना नहीं भूल रहे। सोमवार को प्रचार अभियान के दौरान भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल शहरी क्षेत्र के जनता से रुबरु हो रहे थे। इस दौरान जहां भी उन्हें मंदिर मिला तो वे वहां जरूर रुके और भगवान के दरबार में शीश झुका कर आशीर्वाद मांगा। कोर्रा चौक दुर्गामंडप और विष्णुपुरी हनुमान मंदिर में उन्होंने प्रार्थना की। मौके पर विशेष रूप से नगर निगम की मेयर रोशनी तिर्की, डिप्टी मेयर राजकुमार लाल, पूर्व डिप्टी मेयर आनंद देव, समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह, विधायक पुत्र करण जायसवाल, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सर्वेंद्र मिश्रा, वार्ड पार्षद पंकज गुप्ता, मिथिलेश कुमार सिन्हा, मोना देवी, मीना प्रजापति, तारा देवी, सुमित्रा देवी, शशि शर्मा, पूर्व वार्ड पार्षद विजय चौधरी आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.