मतदाताओं को किया गया जागरूक
टाटीझरिया प्रखंड के खंभवा बेडम बिरहोर टोला में प्रशासन के तरफ से मतदाता जागरूकता
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 10:32 PM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 10:32 PM (IST)
टाटीझरिया : प्रखंड के खंभवा, बेडम, बिरहोर टोला में प्रशासन के तरफ से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। मौके पर ग्रामीणों को मतदान के प्रति थाना प्रभारी चंदन कुमार साव ने कहा कि कोई भी व्यक्ति इस दौरान गलत माहौल उत्पन्न करता है या फिर शराब पीकर समाज को प्रभावित करता है तो शराब पीने और बेचने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। बीडीओ शाईनी तिग्गा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मतदाता निष्पक्ष होकर मतदान करे, इसके लिए प्रखंड प्रशासन उपयुक्त वातावरण निर्माण के लिए कटिबद्ध है। सीओ विजय कुमार ने कहा कि प्रखंड में शत प्रतिशत मतदान हो इसके लिए व्यापक तौर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लो पोलिग बूथों व पंचायतों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें