सड़क दुर्घटना में दो घायल
बरही (हजारीबाग) बरही थाना बिलोतिया मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए।
By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 06:40 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 06:40 PM (IST)
बरही (हजारीबाग): बरही थाना बिलोतिया मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों में जहानाबाद निवासी विजय मंडल का 28 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार व बरही अनुमंडल निवासी मुंशी चौधरी का 20 वर्षीय पुत्र पवन कुमार शामिल है। घायलों का प्राथमिक उपचार बरही अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया। बताया जाता है कि मुंशी चौधरी सड़क पार कर रहा था। उसी क्रम में तेजी से आ रहे मोटरसाइकिल पर सवार जहानाबाद निवासी राहुल कुमार ने उसे टक्कर मार दी, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार थे। वहीं चालक हेलमेट पहना हुआ था जिसके कारण उसे कम चोट आई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें