करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
कटकमसांडी करंट की चपेट में आने से 43 वर्षीया महिला की मौत हो गई। मृतका प्रखंड के प
By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 05:31 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 05:31 PM (IST)
कटकमसांडी : करंट की चपेट में आने से 43 वर्षीया महिला की मौत हो गई। मृतका प्रखंड के पबरा निवासी गणेश महतो की पत्नी है। रविवार को सुबह करीब आठ बजे वह घर से बाहर निकली। रास्ते में टूटकर गिरे बिजली के तार के संपर्क में आ गई और बुरी तरह से झुलस गई। परिजन इलाज के लिए आनन फानन में हजारीबाग अस्पताल ले जा रहे थे। मगर जख्मी महिला ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें