बरकट्ठा में सड़कों का बिछेगा जाल : जानकी यादव
बरकट्ठा : प्रखंड के विभिन्न गांवों में लगभग सात करोड़ की लागत से चार सड़कों का शिलान्यास
बरकट्ठा : प्रखंड के विभिन्न गांवों में लगभग सात करोड़ की लागत से चार सड़कों का शिलान्यास विधायक सह झारखंड आवास बोर्ड अध्यक्ष प्रो.जानकी प्रसाद यादव ने किया। मौके पर पारंपरिक आदिवासी नृत्य से विधायक व जिप उपाध्यक्ष का स्वागत किया गया। अपने संबोधन में विधायक जानकी प्रसाद यादव ने कहा कि इन चार सालों में लगभग सभी गांवों में सड़कों का निर्माण किया गया है। साथ ही इस बार बरकट्ठा में उच्च शिक्षा के लिए डिग्री कॉलेज का भी निर्माण होना निश्चित है। शिलान्यास किए गए सड़कों में बरवां के पीडब्लूडी रोड अशोक महतो से से भुनेश्वर रजक घर तक लगभग एक करोड़ 15 लाख, एपीएम कॉलेज एनएच रोड से मेरमगडा गांव तक लगभग एक करोड़ बारह लाख, बरकंनगंगो तालाब से कटिया आरइओ रोड तक लागत एक करोड़ साठ लाख और बेडोकला मध्य विद्यालय से केंदुआ होते हुए बरसोती झंडवाटांड तक 2 करोड़ 23 लाख की सड़कें शामिल हैं। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों के बीच काफी उत्साह देखा गया। मौके पर शिलान्यास कार्यक्रम में 20 सूत्री चेयरमैन केवल प्रसाद, मुखिया संघ अध्यक्ष बसन्त साव, मुखिया रघुनाथ ¨सह, मुखिया मुंशी पासवन विधायक प्रतिनिधि राजकुमार नायक, सुधीर प्रसाद,लालमोहन प्रसाद, वीरेंद्र बास्के, 20 सूत्री सदस्य मो खलील अंसारी, जेई रिझु तिर्की, गोपाल प्रसाद, भीम प्रसाद, अर्जुन राणा, मनोहर चौधरी, प्रमोद पासवान, विनोद पासवान, राजकुमार चौधरी, पंसस विरेंद्र शर्मा, सतीष ¨सह, रामेश्वर यादव, प्रकाश चौधरी बेड़ो कला मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, आरएसएस के अधिकारी प्रकाश चौधरी, सुनील चौधरी, ¨टकू कुमार, महेश मंडल, मुमताज अंसारी, महादेव राणा, देवीलाल साव, भीम साव, सुरेंद्र राम, यूसुफ अंसारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।