गार्डेन पब्लिक स्कूल का मना छठा स्थापना दिवस
इचाक : नवचेतन वेलफेयर डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा संचालित गार्डेन पब्लिक स्कूल का छठा वर्षगांठ
By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Feb 2019 08:33 PM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2019 08:33 PM (IST)
इचाक : नवचेतन वेलफेयर डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा संचालित गार्डेन पब्लिक स्कूल का छठा वर्षगांठ सांस्कृतिक कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य रजनी सिन्हा ने किया। मौके पर विद्यालय के सचिव पवन कुमार सिन्हा ने विद्यालय के उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि बच्चों को जीवन में सफल होने के लिए सही मार्गदर्शन का होना जरूरी है। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा नृत्य संगीत व नाटक प्रस्तुत किया गया। मौके पर शिक्षक अरुण कुमार, पंकज मेहता, अजय रविदास, विकास कुमार के अलावा बच्चे व अभिभावक मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें