11 साल बाद कटकमदाग प्रखंड को मिला अपना भवन
कटकमदाग : प्रखंड बनने के 11 साल बाद कटकमदाग को अपना भवन मिला है। बुधवार को प्रखंड सह अंच
कटकमदाग : प्रखंड बनने के 11 साल बाद कटकमदाग को अपना भवन मिला है। बुधवार को प्रखंड सह अंचल भवन का उद्घाटन सदर विधायक मनीष जायसवाल ने किया।
भवन का निर्माण प्रखंड के नावाडीह मौजा में ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, हजारीबाग द्वारा करीब 06 करोड़ 70 लाख की लागत से किया गया है। भवन का निर्माण कार्य करीब ढ़ाई वर्ष में ही पूरा कर लिया गया। ज्ञात हो की उक्त भवन का शिलान्यास भी सदर विधायक श्री जायसवाल ने ही 30 मई 2016 को किया था।
मौके पर विधायक ने कहा कि प्रखंड के भवन का सपना साकार हुआ है। नए भवन बनने से पदाधिकारियों व लोगों को कार्य में सहूलियत होगी।
प्रखंड बन जाने के बाद सीडीपीओ कार्यालय, सीएचसी पीएचसी कार्यालय थाना भवन का निर्माण प्रखंड कार्यालय तक पहुंच पथ आदि कार्य यथाशीघ्र कराए जाएंगे। नए भवन में पत्रकारों के लिए एक कमरा हो इसके लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। बताया कि अलग प्रखंड नही रहने से पूर्व लोगों को 40 किलोमीटर तय कर कटकमसांडी जाना पड़ता था। वही मौके पर जिप प्रतिनिधि शारदा रंजन दूबे ने कहा कि प्रखंड अलग करने में लोग आंदोलन की भांति इस मामले का उठाया था। लोगों के आंदोलन की बदौलत प्रखंड बना। विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, सीओ ललन कुमार, बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल, प्रमुख अशोक यादव, प्रखंड अध्यक्ष क¨वद्र यादव आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। मौके पर पंसस तशौब्बर हुसैन, मो. काजिम अंसारी, केपी ओझा, सदानंद ओझा, इंद्रजीत मिश्र, 20 सूत्री अध्यक्ष इंद्र नारायण कुशवाहा, मुखिया प्रतिमा देवी, पंसस तिलेश्वर गंझू, उपमुखिया कैलाश यादव, अरुण राणा, राम किशोर सावंत, विनोद प्रसाद, मुखिया गणेश तुरी आदि मौजूद थे।