सभा में आए लोगों की सुविधा का हो विशेष ख्याल : डीजीपी
हजारीबाग : मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने हजारीबाग में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने अ
हजारीबाग : मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने हजारीबाग में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया है। तैयारी समीक्षा के क्रम में कहा कि लोगों के आने जाने का रास्ता सुगम व सरल रहे। कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त संख्या में शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए। कार्यक्रम को लेकर जनता को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। तदनुसार शहर की यातायात व्यवस्था के लिए यदि आवश्यक हो तो वैकल्पिक रूट तय कर रूटलाइ¨नग की जाय। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की तैयारियों में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं हो एवं समय पूर्व सारी तैयारियां पूरी कर लें। मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम में गृह सचिव एसकेजी रहाटे, पुलिस महानिरीक्षक झारखण्ड डीके पाण्डेय, एडीजी अभियान मुरारी लाल मीणा, आईजी हेडक्वाटर शंभु ठाकुर, विशेष शाखा के डीआईजी अखिलेश झा एवं डीआईजी हजारीबाग प्रक्षेत्र पंकज कंबोज शामिल थे।