पांच दिवसीय रूद्र महायज्ञ शुरू, कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु
बड़कागांव: पांच दिवसीय रूद्र महायज्ञ का शुभारंभ कलशयात्रा के साथ शुरू किया गया। कलशयात्रा
बड़कागांव: पांच दिवसीय रूद्र महायज्ञ का शुभारंभ कलशयात्रा के साथ शुरू किया गया। कलशयात्रा ऊपर डाडी बड़कागांव मुख्य चौक चट्टी होते हुए सिरमा नदी से जल उठाव किया गया। इस दौरान भारी संख्या में शिवभक्त श्रद्धालु उपस्थित थे। कलश यात्रा में जय शंकर भोले की जयकारा से पूरा गांव गुंजायमान होता रहा। कलश यात्रा में आजसू नेता महासचिव रोशन लाल चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर शिव भक्त श्रद्धालुओं के मनोबल को बढ़ाया। कहा कि सभी लोगों को अपने धर्म के प्रति इमानदारी से कार्य करना चाहिए गांव के लोगों के द्वारा पांच दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ सराहनीय कार्य है।
मौके पर मुख्य रूप से आजसू महासचिव रोशन लाल चौधरी, चंदन ¨सह नरेश महतो, आजसू केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, बालेश्वर महतो, भोला महतो, आचार्य जय नंदन मिश्रा, अजय कुमार महतो, राजकुमार महतो, संतोषी महतो, निर्मल महतो, प्रभु दयाल महतो ,कोलेश्वर महतो पारस महतो, कुलदीप महतो, कामेश्वर महतो ,प्रमोद महतो, दीपक महतो, सुनील महतो, जयदेव महतो, रामू महतो, रामकृपाल महतो सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।