घरेलू गैस पाइपलाइन से जुड़ेंगे 60 हजार घर
हजारीबाग : आगामी 22 नवंबर को देश के अन्य शहरों की तरह हजारीबाग में भी गैस पाइपलाइन स
हजारीबाग : आगामी 22 नवंबर को देश के अन्य शहरों की तरह हजारीबाग में भी गैस पाइपलाइन सेवा की शुरुआत होगी। सीएनजी- पीएनजी का यह गैस पाइप लाइन हजारीबाग - रामगढ़ के लिए होगा। योजना से संसदीय क्षेत्र के 60 हजार घर जुड़ेंगे और 60 नए सीएनजी स्टेशन खोले जाएंगे। पूरी योजना में करीब चार सौ करोड़ का खर्च होगा। यह गैस पाईपलाइन योजना देश की 9वीं राउंड सीटी गैस आवंटन योजना है जिसकी शुरुआत हजारीबाग में होने वाली है। सांसद जयंत सिन्हा के प्रयासों को बताते यह जानकारी उनके प्रतिनिधि प्रो. सुरेंद्र सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि अशोक यादव व विगन ने दी। परिसदन में आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि पैट्रोलियम और गैस रेगुलेटरी बोर्ड द्वारा देश के 86 क्षेत्रों में गैस पाइप लाइन डाला जाएगी। झारखंड में बोकारो के अलावा हजारीबाग व रामगढ़ में इस परियोजना का क्रियान्वयन होगा। बताया कि योजना की शुरुआत 22 नवंबर 2018 को दिल्ली के विज्ञान भवन में वीडियो कॉन्फ्रें¨सग के माध्यम से होगा। शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। हजारीबाग में योजना की शुरुआत भव्य तरीके से की जाएगी। सांसद सह केंद्रीय मंत्री स्वयं इस मौके पर उपस्थित रहेंगे। बताया गया कि इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक एसके. शर्मा ने सांसद जयंत सिन्हा जी के साथ सोमवार को बैठक कर क्षेत्र में इस परियोजना के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी देंगे। श्री सिन्हा ने बताया कि सांसद लगातार अपने क्षेत्र के प्रति समर्पित होकर काम कर रहे है। मेडिकल कॉलेज के बाद यह संसदीय क्षेत्र का दूसरा बड़ा तोहफा होगा। जिसे लेकर जोर शोर से प्रयास किया जा रहा है।