आज से दो दिवसीय अनशन करेंगे उजरभोगी अमीन
हजारीबाग : विवादों में रहने वाला बंदोबस्त कार्यालय में अनियमितता आरोप लगाते हुए उजरत भोगी
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 06:40 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 06:40 PM (IST)
हजारीबाग : विवादों में रहने वाला बंदोबस्त कार्यालय में अनियमितता आरोप लगाते हुए उजरत भोगी अमीन संघ आगामी 19 नंवबर से दो दिवसीय आमरण अनशन करेंगे। यह जानकारी संघ के इंद्रदेव नारायण प्रसाद ने दी। बताया कि जांच और मनमानी को लेकर संबंधित विभाग व वरीय पदाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। जारी विज्ञप्ति में नाजिर राघवेंद्र कुमार निराला सहित कई अन्य पर कर्मचारी संघ की ओर से गंभीर आरोप लगाए गए हैं। दूसरी ओर विभाग से उजरत भोगी अमीन की नवीनीकरण सूची सार्वजनिक करने, अभिलेख से छेड़छाड़ की जांच कराने, खनापूरी चतरा के डीपीएम कार्य में भ्रष्टाचार पर लगाम सहित कई मांगों को लेकर अनशन करने की बात कही है। करीब 50 अमीन अनशन पर बैठने वाले हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें