हाथी का झुंड देख भागे चरवाहे
चरही : बड़कागांव जंगल की ओर से 22 हाथियों का एक झुंड चरही वन क्षेत्र के अम्बा जंगल में
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 05:58 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 05:58 PM (IST)
चरही : बड़कागांव जंगल की ओर से 22 हाथियों का एक झुंड चरही वन क्षेत्र के अम्बा जंगल में चरवाहों ने दोपहर में देखा। जंगल में मवेशियों को चराने गऐ चरवाहे हाथियों को देख भाग खड़े हुए। सड़बाहा गांव पहुंचकर लोगों को जानकारी देकर वनकर्मियों को खबर दी गई। वनरक्षी अनिल कुमार दल-बल के साथ सड़बाहा जंगल पहुंचे। वापस आने पर बताया कि झुंड पुन: ऊपर के जंगल यानि बड़कागांव क्षेत्र में चढ़ चुके हैं। ग्रामीणों को इतलाह किया गया है कि उनसे दूरी बनाकर ही रहें। वन विभाग को जानकारी देते रहें। उनका झुंड कभी भी चरही क्षेत्र में प्रवेश कर पुराने रास्ते से निकल सकता है। झुंड में पांच बच्चे भी बताए जा रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें