मोबाइल की बैट्री फटने से बालक घायल
दारू : प्रखंड के हरली पंचायत के पेटो गांव मे मोबाइल की बैट्री फटने से एक 15 वर्षीय लड़का
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 05:53 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 05:53 PM (IST)
दारू : प्रखंड के हरली पंचायत के पेटो गांव मे मोबाइल की बैट्री फटने से एक 15 वर्षीय लड़का घायल हो गया। घायल बालक संतोष कुमार (पिता भरत महतो) ग्राम पेटो का रहनेवाला है। बच्चा मोबाइल की बैट्री निकाल रहा था जिसकी बैट्री पहले से फूली हुई थी और बच्चा उसे तोड़ने की कोशिश कर रहा था तभी बैट्री अचानक फट गई। इससे बच्चा बुरी तरह घायल हो गया उसकी एक आंख व उसका मुंह बुरी तरह जख्मी हो गया। मोबाइल चाइना कंपनी की थी। परिजन इलाज के लिए तत्काल उसे सदर अस्पताल ले गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें