सम्मानित किए गए पंचायत जनप्रतिनिधि
विष्णुगढ़ : स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालय हजारीबाग में आयोजित समारोह में सम्मानित किए गए पंचा
विष्णुगढ़ : स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालय हजारीबाग में आयोजित समारोह में सम्मानित किए गए पंचायत जनप्रतिनिधियों एवं कर्मी को राजनैतिक दलों के स्थानीय कार्यकत्र्ताओ ने बधाई दी है। सिरैय मुखिया राजेंद्र कुमार महतो, गो¨वदपुर मुखिया कैलाश महतो एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राजीव आनंद सम्मानित किए गए हैं। इसके अलावा अलग झारखंड राज्य आंदोलन में सक्रिय रहे झाविमो के चंद्रनाथ भाई पटेल भी सम्मानित किए गए हैं। इन सबों को प्रशस्ति पत्र और शॉल दिया गया है। सम्मानित किए गए जनप्रतिनिधियों एवं सरकारी कर्मी को उपप्रमुख सुशील कुमार मंडल, विष्णुगढ़ के जिप सदस्य जयप्रकाश ¨सह पटेल, यशोदा देवी, मुखिया हरीश पटेल, सावित्री देव आदि ने बधाई देते हुए सम्मानित सबों की उज्जवल भविष्य की कामना की है।