बैंड प्रतियोगिता में केरेडारी कस्तूरबा टीम को दूसरा स्थान
केरेडारी : प्रखंड के कोदवे में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राएं लगाता
केरेडारी : प्रखंड के कोदवे में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राएं लगातार प्रत्येक प्रतियोगिता में अपने विद्यालय का परचम लहरा रही हैं। जिसके तहत शनिवार को एक बार फिर उक्त विद्यालय की छात्रा प्रियंका एक्का के नेतृत्व में जिला स्तरीय अंतर विद्यालय की बैंड प्रतियोगिता में हजारीबाग जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और केरेडारी प्रखंड का नाम रौशन किया है। जिला के कर्जन ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय अंतर
विद्यालय की बैंड प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रथम स्थान हजारीबाग संत रॉबर्ट विद्यालय ने, द्वितीय स्थान केरेडारी कस्तूरबा विद्यालय और तृतीय स्थान विष्णुगढ़ कस्तूरबा विद्यालय ने हासिल किया। प्रतियोगिता समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कर्नल अमित कुमार चौधरी ने सभी को शील्ड व मेडल
देकर सम्मानित किया। इस बारे में विद्यालय की वार्डेन दीपा टोप्पो, लेखापाल राजकुमार साहू ने बताया कि केरेडारी कस्तूरबा विद्यालय के बैंड पार्टी का नेतृत्व छात्रा प्रियंका एक्का कर रही थी। जिसमें विद्यालय की कोयल कुमारी, पुजा कुमारी,
मुस्कान कुमारी, कविता कुमारी, ललिता कुमारी, संजु कुमारी, सावित्री कुमारी, जंयती कुमारी, ममता भोग्ता, पम्मी कुमारी, एलिसा तिर्की, अंजु तिर्की, सुनिता तिर्की समेत 25 छात्राएं उपस्थित थीं।