जेवीएम ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
इचाक : झारखंड विकास मोर्चा इचाक प्रखंड कमेटी के नेतृत्व में रघुवर सरकार के तानाशाह
इचाक : झारखंड विकास मोर्चा इचाक प्रखंड कमेटी के नेतृत्व में रघुवर सरकार के तानाशाही रवैए से क्षुब्ध होकर इचाक बाजार में शनिवार को मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया। इस दौरान केंद्रीय सदस्य अशोक कुमार यादव व प्रयाग मेहता ने कहा कि रघुवर सरकार द्वारा स्थापना दिवस के दिन पारा शिक्षकों पर बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज की गई जो निदंनीय है। उन्होंने कहा कि इस दौरान मीडिया पर हमला किया गया। इसकी जितनी भी ¨नदा की जाए कम है। प्रो. ब्रजकिशोर प्रसाद मेहता ने कहा कि शिक्षा और पत्रकारिता दोनों लोकतंत्र की बुनियाद है। इसकी हत्या लोकतंत्र की हत्या है। प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा मेहता ने कहा कि रघुवर सरकार के तानाशाही रवैया से हर वर्ग के लोग नाराज हैं, आने वाले दिन में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। इस अवसर पर धनेस्वर सोनी, रंजीत मेहता, सुरेंद्र हेम्रोम, रवि कुमार, राजेश कुमार मेहता, विशेस्वर राम, शुभाष मेहता, कुंदन कुमार पांडेय सहित कई लोग शामिल थे।