तानाशाह है सरकार का रवैया : मनोज यादव
हजारीबाग : बरही विधायक मनोज यादव ने पारा शिक्षकों पर लाठीचार्ज की ¨नदा की है। कहा कि
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 06:52 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 06:52 PM (IST)
हजारीबाग : बरही विधायक मनोज यादव ने पारा शिक्षकों पर लाठीचार्ज की ¨नदा की है। कहा कि झारखंड 15 नवंबर को युवा हो गया।युवा होते ही तानाशाही का शिकार हो गया। राज्य व देश के निर्माण में सर्वाधिक योगदान देने वाले पारा शिक्षकों पर नृशंसता व बर्बतापूर्वक लाठी चार्ज किया गया। कई शिक्षक घायल हो गए। सरकार इतने से ही नहीं मानी, हक व अधिकार के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों को जेल भेज दिया गया।
प्रजातंत्र में हक व अधिकार के लिए अपनी मांग को रखने का हक हर नागरिक को है। सरकार ने जो दमन का रास्ता अख्तियार किया है वह अंग्रेज शासन की याद दिला रहा है।
पारा शिक्षकों की मांग जायज है। सरकार कई बार कमेटी बनाकर पारा शिक्षकों को उलझाती रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें