पुलिस ने बालू लदे दो हाइवा को किया जब्त, दो वारंटी को जेल
बड़कागांव : बड़कागांव पुलिस ने बादम रोड स्थित ब्लॉक मोड़ के समीप बालू लदे दो हाइवा को जब्त
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 06:32 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 06:32 PM (IST)
बड़कागांव : बड़कागांव पुलिस ने बादम रोड स्थित ब्लॉक मोड़ के समीप बालू लदे दो हाइवा को जब्त किया है। इस संबंध में बड़कागांव थाना प्रभारी परमानंद मेहरा ने बताया कि हाइवा की रिपोर्ट हजारीबाग खनन विभाग को भेजी गई। खनन विभाग ने दोनों हाइवा पर 40- 40 हजार का जुर्माना लगाया है। हाइवा मालिक द्वारा उक्त राशि जमा करने के बाद दोनों हाइवा को छोड़ दिया जाएगा। शुक्रवार की रात पुलिस द्वारा छापामारी कर दो वारंटियों को जेल भेजा गया। जेल भेजे जाने वालों में हरली निवासी दौलत महतो, पिता स्व. समय महतो व उरूब निवासी भवानी यादव पिता चमन यादव शामिल हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें