शहनाज अख्तर के कार्यक्रम में झूमे लोग
बरकट्ठा: बरकट्ठा में श्री श्री छठ पूजा समिति की ओर से भारत की मशहूर भजन गायिका शहनाज अख्
बरकट्ठा: बरकट्ठा में श्री श्री छठ पूजा समिति की ओर से भारत की मशहूर भजन गायिका शहनाज अख्तर ने शानदार भजन कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड आवास बोर्ड के चेयरमैन विधायक जानकी प्रसाद यादव ने किया। मौके पर एसडीओ राजेश्वरनाथ आलोक, एसडीपीओ मनीष कुमार, जिप उपाध्यक्ष चंदन देवी, थाना प्रभारी अवधेश ¨सह, थाना प्रभारी गोरहर आनंदी ¨सह, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव, पंसस निर्मला देवी, पूर्व प्रमुख प्रीति गुप्ता, मुखिया गुड्डी देवी, गोपाल प्रसाद मौजूद थे। प्रोग्राम की शुरुआत शहनाज अख्तर ने भक्ति गीत तेरी जय हो गणेश गाकर किया। इसके पश्चात उन्होंने अम्बा माई उतरी है बाग में हो माय, छूम छम छन्न नना बाजे मईया पांव पाएजनिया, पंडा कराए रहें पूजा मईया जी के झुम झुम के, भोले हैं टनाटन, चढ गया भगवा रंग गीत पेश कर लोगों का काफी मनोरंजन किया। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार गुप्ता ने किया व कार्यक्रम को सफल बनाने में अजीत कुमार यादव, महेश मंडल, शंकर गुप्ता, राहुल गुप्ता, चंदन मोदी, उमेश मोदी, अजीत कुमार मंडल, संजय विश्वकर्मा, सत्यम गुप्ता, अशोक गुप्ता, मिथलेश भारती, गुड्डू गुप्ताअशोक कुमार गुप्ता, ¨प्रस, अजीत कुमार, सुजीत विश्वकर्मा, प्रदीप ¨सह, शेरा,विक्रम सोनी, संजय विश्वकर्मा, सूरज सोनी, सोनू, संतोष साहनी, गुड्डन साव, संतोष सोनी, निराला सोनी, पंकज रजक, राहुल गुप्ता, मोनू मण्डल, शंकर गुप्ता, आकाश मल्लाह, गुड्डू समेत अन्य लोग जुटे रहे।