मारपीट में तीन युवक घायल
बरही : बरही थाना अंतर्गत कोल्हुआकला गांव में भवन निर्माण व जमीन विवाद को लेकर दो परिवारा
By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 06:34 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 06:34 PM (IST)
बरही : बरही थाना अंतर्गत कोल्हुआकला गांव में भवन निर्माण व जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच मारपीट हुई। इसमें तीन युवक घायल हो गए। घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती किया गया। घायलों में एक पक्ष के रामेश्वर यादव का 30 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र यादव एवं द्वितीय पक्ष की ओर से छत्रु यादव के 21 वर्षीय पुत्र सियालाल यादव व कन्हैया यादव घायल हो गए। इसमें गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र यादव को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें