हाथियों ने फसल को किया नष्ट
बड़कागांव : छठ पूजा की पूर्व संध्या पर सोमवार देर रात दो बजे सलगा जंगल से सीकरी जंगल की ओ
बड़कागांव : छठ पूजा की पूर्व संध्या पर सोमवार देर रात दो बजे सलगा जंगल से सीकरी जंगल की ओर हाथियों का झुंड पहुंचकर दर्जनों किसानों के खेतों में लगी फसल व घरों को बर्बाद किया जिसमें बड़कागाव थाना क्षेत्र के सिकरी पंचायत, चोरका, पंडरिया आदि गांव शामिल हैं। इससे किसान वन विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारी भगाने के लिए अथक प्रयास करते रहे। लेकिन इस बीच बार बार पुन: वापस आ जा रहे हैं जिससे लोगों में भय का आलम है। हाथियों ने मुंशी कुमार महतो, मिश्री महतो, विश्वनाथ महतो, ननहत महतो, लिलेश्वर महतो, रघु महतो, तुलसी महतो, मनोज महतो, सुरेंद्र महतो, कालेश्वर महतो, लखन महतो, दिनेश्वर महतो के लगभग एक एकड़ से अधिक खेतों में लगे धान की फसलों को बर्बाद कर डाला। इससे किसानों का लाखों रुपए का नुकसान हुआ। इसके अलावे हाथियों ने कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचाया।
देर शाम तक हाथियों को भगाते रहे ग्रामीण
पंडरिया चोरका, सीकरी ले किसान 12 नवंबर के 3:00 बजे अहले सुबह से लेकर 13 नवंबर देर शाम तक हाथियों के भगाने में जुटे हुए थे। हाथियों को भगाने के लिए ग्रामीण व वन विभाग के पदाधिकारी पटाखे की आतिशबाजी ,आग लगाकर, टायर जलाकर, एवं ढोलक बजा कर हाथियों को भगाने का प्रयास कर रहे थे । हाथी को भगाने वालों में वन विभाग के रेंजर तरुण कुमार ¨सह के नेतृत्व में धर्मनाथ महतो, दिनेश्वर महतो, लालमणि महतो, नारायण महतो, कमलेश्वर महतो, कमल नाथ महतो ,राजकुमार राणा, विश्व कुमार राणा, वीरेंद्र राणा, धनुषधारी महतो, राम कुमार महतो, अगनु महतो, भोला महतो, भोला महतो, मोंटल कुमार, तुलसी महतो, सूबेदार राम, निर्मल महतो आदि लोग भगाने में लगे हुए थे। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों द्वारा हाथियों को भगाने के लिए ढोल मंजीरा एवं मशाल के लिए प्रयासरत थे।