मोबाइल लूट का एक आरोपी धराया, दूसरा फरार
विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ हॉस्पिटल चौक से युवक से मोबाइल लूट कर भाग रहे बाइक सवार दो आरो
विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ हॉस्पिटल चौक से युवक से मोबाइल लूट कर भाग रहे बाइक सवार दो आरोपियो में एक अमन यादव को पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। वह अलपीटो के चौथा गांव का रहने वाला है। उसका साथी बगोदर का साहिल भागने में सफल हो गया। घटना मंगलवार की शाम की है।
बताते हैं नवादा के युवक हसन रजा विष्णुगढ़ हॉस्पिटल चौक में रूककर मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान अपाची बाइक (जेएच11व्ही 1606) से आए दो युवकों ने उससे मोबाईल लूट कर भागने लगे। उसने भाग रहे लुटरों का पीछा किया। कुछ दूरी पर भाग रहे आरोपियो की बाइक की चेन टूट गई। पीछा करते पहुंचे युवक को सामने देखकर आरोपियो ने उनके साथ मारपीट करने लगे। बचाव में आवाज लगाने पर वहां एकत्रित हुए लोगों ने आरोपियो से उसे बचा तो लिया। पर इसी बीच आरोपियो में एक साहिल भाग निकला। दूसरा अमन यादव पकड़ा गया। बाइक के साथ उसे पुलिस को सुपर्द कर दिया गया। मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस घटना को लेकर थाने में मामला दर्ज कर ली है। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।भागे आरोपी की भी शिनाख्त कर ली गई है।