Move to Jagran APP

उपेंद्र कुशवाहा को झारखंड प्रदेश कुशवाहा महासभा की कमान

हजारीबाग: जमशेदपुर में आयोजित अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के कार्यशाला में झारखंड प्र

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 07:47 PM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 07:47 PM (IST)
उपेंद्र कुशवाहा को झारखंड प्रदेश कुशवाहा महासभा की कमान
उपेंद्र कुशवाहा को झारखंड प्रदेश कुशवाहा महासभा की कमान

हजारीबाग: जमशेदपुर में आयोजित अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के कार्यशाला में झारखंड प्रदेश कुशवाहा महासभा की कमान उपेंद्र कुशवाहा को सौंपा गया है। उपेंद्र को अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का प्रदेश संयोजक मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेवी वर्मा ने उन्हें प्रभार सौंपने के बाद बकायदा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत भी किया। उपेंद्र कुशवाहा स्थानीय कल्लू चौक स्थित जयपुरियार गली में रहते है और भाजपा में सक्रिय रुप से जुड़े हैं। दो दिवसीय कार्यशाला में उपेंद्र को प्रदेश संयोजक बनाए जाने पर राज्य कुशवाहा समाज ने भी स्वागत किया। मौके पर संबोधित करते हुए कहा कि यह काटो भरा ताज समाज ने जिस विश्वास से मेरे सर पर रखा है। हम उसे टूटने नहीं देंगे। बताया कि कुशवाहा की 14 प्रतिशत आबादी है और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान करते है। इसके बावजूद जागरुकता, शिक्षा और सामुहिकता के अभाव में हम पीछे जाते रहे है। मेरा प्राथमिकता समरस समाज बनाना, जागरुक करना और एक सूत्र में पिरोना है। बताया कि आगामी लोकसभा में हम अपनी आबादी के क्षेत्र में कुशवाहा को प्रतिनिधित्व पर जोर रहेगा। उपेंद्र के मनोनयन पर सुनील कुमार, प्रो. गोपाल प्रसाद, उमेश प्रसाद, महादेव प्रसाद, प्रकाश कुशवाहा, रामाशंकर महतो, डा. बालेश्वर प्रसाद, पंकज महतो, अजीत कुमार ¨सह, उपेंद्र कुशवाहा, मोहन महतो, अशोक कुशवाहा, बसंत कुमार, इंद्रनाथ कुशवाहा, हुलास महतो, उमेश कुशवाहा सहित कई लोग शामिल है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.