सीएम ने डीसी को दिया शीघ्र सड़क मरम्मत का निर्देश
संसू, बड़कागांव : प्रखंड के चंदौल पंचायत भवन में मुख्य मंत्री जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया ग
संसू, बड़कागांव : प्रखंड के चंदौल पंचायत भवन में मुख्य मंत्री जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पंचायत के मुखिया ¨बदिया देवी, पंचायत समिति सदस्य दीनेश्वर पासवान, मुखिया ¨बदिया देवी के पति रामचंद्र गंजू, ग्राम विकास समिति के सदस्य पुष्पा कुमारी,सहिया यशोदा देवी, महटिकरा निवासी भुनेश्वर महतो, हरली निवासी शैलेश कुमार साव एवं पुडौल निवासी रेहाना खातून से वीडियो कॉफ्रे¨सग के माध्यम से सीधी बात की। मुखिया एवं उनके पति से पंचायत के शौचालय निर्माण पर जानकारी ली गई। साथ की पंचायत में हर घर में बिजली कनेक्शन का भी मुख्यमंत्री ने जानकारी ली। पंचायत में ओडीएफ की स्थिति की जानकारी ली। लक्ष्य से कम शौचालय बनने की शिकायत पर उपायुक्त को दो अक्तूबर तक हर-हाल में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। पंचायत समिति सदस्य दिनेश्वर पासवान द्वारा मुख्यमंत्री श्री दास से बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय से भगवान बागी होते हुए चंदौल तक जर्जर पथ की समस्या रखी गयी। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हजारीबाग उपायुक्त को उक्त सड़क को अतिशीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश जन संवाद के दौरान ही वीडियो कॉन्फ्रें¨सग के माध्यम से ही दिया गया। पंचायत समिति सदस्य ने पंचायत में बिजली आपूर्ति की समस्या को भी रखा।जिस पर मुख्यमंत्री ने पूरे झारखंड में बिजली की समस्या होने की बात कही और इसका समाधान 2019 के आरम्भ में होने का आश्वाशन दिया। ग्राम विकास समिति के सदस्य पुष्पक कुमारी ने पहाड़ का बरसाती बाढ़ की पानी गांव के बीचोबीच बहने की समस्या रखी।पुष्पा ने कहा कि वर्षों से इसकी शिकयत की जा रही है लेकिन समस्या जस की तस है। इस पर मुख्यमंत्री ने 5 लाख की योजना ग्राम सभा के माध्यम से तैयार कर एक चेक डेम बना कर खेतों में पानी को ले जाने की बात कही। सहिया यशोदा देवी ने मानदेय की समस्या पर बात रखी। इसके अलावा हरली निवासी शैलेश कुमार साव पैक्स बेचे गए धान का अबतक किसानों को भुगतान नहीं होने की बात रखा । पुडौल निवासी रेहाना खातून ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समस्या पर मुख्यमंत्री से सीधा बात की। हलाकि नेटवर्क में दिक्कत होने के कारण अन्य लोग बात को नहीं रख पाया। बीच-बीच में नेटवर्क खराब के कारण लोगों को बात करने में बाधक बन रहा था। कार्यक्रम में हजारीबाग जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आनंद, प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार, अंचल अधिकारी वैभव कुमार ¨सह, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी घनश्याम साहू, सीडीपीओ डॉ रेखा रानी, प्रखंड पर्यवेक्षक पवन कुमार, अंचल निरीक्षक मधुसूदन ¨सह, मनीत ¨सहा राजस्व कर्मचारी आरिफ अंसारी, सुग्रीव कुमार, पंचायत सेवक हरिहर प्रसाद सहित पंचायत के जनप्रतिनिधि , संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे। इस पंचायत में 546 शौचालय निर्माण करने का लक्ष्य निर्धारित है जिसमें 365 शौचालय निर्माण की बात कही गई।