लोगों को सुविधा मुहैया कराना प्राथमिकता : डीसी
केरेडारी: उपायुक्त रविशंकर शुक्ला और एसपी मयूर पटेल मंगलवार की शाम दर्जनों अधिकारि
केरेडारी: उपायुक्त रविशंकर शुक्ला और एसपी मयूर पटेल मंगलवार की शाम दर्जनों अधिकारियों के साथ केरेडारी के कृषि फार्म मैदान में जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रखंड में व्याप्त जन समस्याओं को सुनी। उपायुक्त ने कहा कि प्रखंडवासियों को सुविधा मुहैया कराना मेरी प्राथमिकता है। अभी दो तीन पूर्व नो इंट्री के समय में बदलाव किया गया था, जिसके बाद तुरंत सडक दुर्घटनाऐं होने लगी। इसको देखते हुए नो इंट्री के समय में बदलाव करने की बात कही। बताया कि मात्र एक सप्ताह के अंदर नो इंट्री का समय फिर से करीब नौ बजे रात्रि से सुबह के छ: या सात बजे का होगा। तथा केरेडारी मुख्य चौक नहीं बल्कि जोरदाग मोड़ जिसको लबनिया मोड़ कहते हैं वहां से होगा। इससे संबंधित सूचना सीओ व थाना प्रभारी को दे दी जाएगी। वहीं कोयला ढुलाई को लेकर कोल खनन करने वाली कंपनी के साथ वार्ता की जाएगी। इसमें कोयला ढुलाई की वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात रखी जाएगी। इसके बारे में लोगों को जानकारी दी। वहीं एसपी मयूर पटेल ने कहा कि यहां यातायात के कानून को लागू करने की जरूरत है। इसका सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। वहीं अपनी सुरक्षा स्वयं करने के बात पर कही की दो पहिया वाहन वाले हेलमेट अवश्य पहने। वहीं उक्त जन संवाद में पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने प्रखंड में जल स्तर बढाने के
लिए प्रखंड का कोती झरना को विकसित करने की बात कही। इसके अलावे प्रखंड के निरी गांव में बिजली, सडक, केरेडारी हाई स्कूल में शिक्षकों की व्यवस्था, हजारीबाग से केरेडारी तक सडक का जल्द निर्माण, प्रखंड में बिजली की कुव्यवस्था, अंचल से रसीद नहीं कटने की बात, तथा प्रमुखता से प्रखंड में नो इंट्री से होन वाली दुर्घटनाऐं से अवगत कराया। जन संवाद में प्रमुख नितु कुमारी, सीओ सह बीडीओ मांदेव प्रिया, विस सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार, मुखिया तापेश्वर साव, कृषि मोर्चां के बद्रीनारायण ¨सह, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, आजसू प्रखंड अध्यक्ष बैद्यनाथ महतो, प्रितम ¨सह, लीलाधन साव, प्रमोद साव, मनोज ¨सह, अमित गुप्ता, नारायण तिवारी, नरेश महतो, मुखिया राजकिशोर यादव समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।