एकल विद्यालय के आचार्यों को मिला प्रशिक्षण
इचाक : एकल विद्यालय के आचार्यों की मासिक अभ्यास प्रशिक्षण मंगलवार को बुढि़या माता मंदिर के सभ
इचाक : एकल विद्यालय के आचार्यों की मासिक अभ्यास प्रशिक्षण मंगलवार को बुढि़या माता मंदिर के सभाकक्ष में हुई। प्रशिक्षण में प्रखंड के 30 विद्यालयों की आचार्य शिक्षिका व समिति के सक्रिय सदस्य शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान एकल विद्यालय में नामांकित गांव के छोटे छोटे बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा देने पर जोर दिया गया। ग्राम कमेटी को सशक्त करने, प्रखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित कर बच्चों को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए चंदा स्कूल मैदान में छह अक्टूबर को तिथि तय की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि अशोक कपरदार, पूर्व मुखिया सह संगठन के प्रखंड अध्यक्ष सुनील मेहता ने भी धर्म के प्रति लोगों को जागरूक किया। मौके पर अंचल प्रमुख राजू पांडेय, ओमप्रकाश कुमार, सुनीता कुमारी , रामचन्द्र प्रसाद , टेकनारायन प्रसाद, बिशेश्वर, संगीता देवी, तारा देवी, ¨पकी देवी, कल्याणी देवी, मनोज यादव, कांति देवी, वीना देवी, ¨पकी देवी, चंद्र किशोर प्रसाद, प्रकाश गोप समेत अन्य लोग शामिल थे।