पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई
बरही (हजारीबाग) : बरही डाकबंगला में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई
By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 07:19 PM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 07:19 PM (IST)
बरही (हजारीबाग) : बरही डाकबंगला में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। मौके पर उनकी तस्वीर पर फूलमाला चढ़ाया गया। वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार एवं आदर्शों को विस्तारपूर्वक बताया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बरही पश्चिमी मंडल के भाजयुमो अध्यक्ष पंकज केशरी ने की। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव कतरीयार, भाजयुमो बरही पश्चिमी मंडल अध्यक्ष पंकज केशरी, दीपक निषाद, बबलू केशरी, गौरव कुमार गुप्ता, विकास विश्वास, सुजीत कुमार केशरी, राहुल कुमार, विकास कुमार दास, प्रवीण कुमार यादव आदि उपस्थित है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें