जल सहियाओं को दें मानदेय, बीमा व प्रशिक्षण
हजारीबाग : जल सहिया के बैनर तले सात सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना देकर जल सहियाअ
हजारीबाग : जल सहिया के बैनर तले सात सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना देकर जल सहियाओं ने सरकार से गुणवत्तापूर्ण काम के लिए मानक के अनुरुप मानदेय, बीमा, प्रशिक्षण और लैपटाप मांगा है। धरना में शामिल करीब 200 सौ जल सहिया सुबह के दस बजे से लेकर संध्या करीब साढे़ तीन बजे तक धरना स्थल पर जमी रहीं। धरना के अंत में उपायुक्त के माध्यम से सीएम को सात सूत्री ज्ञापन सौंपा। जिला स्तरीय धरना में शक्ति का अहसास कराते हुए सरकार से मांगे पूरी करने की मांग की है। सैकड़ों की संख्या में पहुंची जल सहिया ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करते हुए धरना स्थल पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी कर रहे जल सहिया की सदस्यों ने सरकार से सरकारी मापदंड के अनुसार मानदेय की मांग की है। जलसहिया संघ प्रदेश महासचिव जयंती कुमारी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया था।
संबोधित करते हुए कुरैशा खातून ने कहा कि सरकार जलसहियाओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। बिना सुविधाएं दिए अनैतिक तरीके से काम करवा रही है। धरना के बाद प्रतिनिधिमंडल ने सीएम के नाम पांच सूत्री मांग उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर दिया। ज्ञापन में जलसहियाओं का पांच लाख का बीमा कराने व स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने, परिचय पत्र व ड्रेस उपलब्ध कराना शामिल है। जबकि पेयजल व स्वच्छता विभाग का कार्य जलसहियाओं से कराने व विभागीय बैठक में जाने पर टीए डीए भी देने की मांग की।
धरना कार्यक्रम के बाद मौके पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौप कर मांगों को जल्द पूरी करने की बात कही। मांगे नहीं माने जाने पर आंदोलन कार्यक्रम को उग्र बनाने की चेतावनी भी दी गई। धरना कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव जयंती कुमारी, कोरेसा खातून, प्रखंड अध्यक्षों में सरिता देवी, उषा रानी, सुषमा देवी के अलावा कंचन देवी, शोभा कुमारी, संगीता देवी, नर्मदा देवी, अनीता देवी, शबाना आजमी, उषा देवी, संजू देवी, ¨पकी कुमारी, सुषमा देवी, संगीता देवी, उषा रानी, नीलू देवी, मालती देवी, संगीता पांडेय, नीतू देवी, प्रतिमा देवी, किरण देवी, गीता देवी, पार्वती देवी, संगीता देवी, कुसूम देवी, पिकी देवी, रंजती देवी, अख्तरी बानो, अफसरी बानो, बबीता देवी, उमा देवी, गुड़िया देवी, उषा देवी, बसंती देवी, अनीता राणा, गीता देवी, रेणू देवी, रीता पांडेय, बालो टोप्पो, पुष्पा टोप्पो, सबिता देवी, ब्रीजीट टोप्पो, ममता देवी, नम्रदा देवी, अनीता देवी, सरोज देवी, जलसा देवी, नजमा खातून, रुक्मणी देवी, शबाना आजमी सहित बड़ी संख्या में सदर अनुमंडल की जल सहिया धरना में शामिल थीं।