मतदाता सूची का पर्यवेक्षण कल
हजारीबाग : मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2019 के अन्तर्गत प्राप्त दावा एवं आप
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 08:51 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 08:51 PM (IST)
हजारीबाग : मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2019 के अन्तर्गत प्राप्त दावा एवं आपत्तियों के निस्तार के कार्यों का पर्यवेक्षण बुधवार 26 सितम्बर, 2018 बुधवार को परिसदन भवन में होगी। अपराह्न 3.00 बजे से होने वाली बैठक की अध्यक्षता में आयुक्त महोदया वंदना दादेल, उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल द्वारा किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सांसद, विधायक तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। इस पर्यवेक्षण कार्य में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी बरकट्ठा/बरही/माण्डू एवं हजारीबाग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सहित कार्यपालक पदाधिकारी नगर निगम भी उपस्थित रहेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें