बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता होंगे शामिल
विष्णुगढ़ : प्रखंड के कुसुंभा पंचायत से बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता पूर्व की भांति आगामी
विष्णुगढ़ : प्रखंड के कुसुंभा पंचायत से बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता पूर्व की भांति आगामी 27 सितंबर को बनासो में पूर्व विधायक स्व. टेकलाल महतो की पुण्यतिथि पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रखंड युवा झामुमो अध्यक्ष हिरामन महतो की अध्यक्षता में कुसुम्भा सामुदायिक भवन में हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का निर्णय लिया है। बताया गया कि कार्यक्रम में शामिल होने बनासो जाने वाले कार्यकत्र्ता गाजे बाजे से लैस होंगे। बताया गया कि कार्यक्रम का प्रसार प्रसार पंचायत के गांवों में किया जा रहा है। मौके पर मुखिया दामोदर महतो, जग्रनाथ महतो, नुनूचंद महतो, सरयु प्रसाद, दिलीप ¨सह, दुलारचंद पटेल, हरिलाल महतो, धनेश्वरी देवी, रमन ¨सह, लल्लू, सुशील महतो, वचनराम महेता, जगदीश ¨सह, धनेश्वरी देवी, मिथुन कुमार आदि उपस्थित थे।