नवादा में मुहर्रम पर निकला चार ताजिया जुलूस
विष्णुगढ ़: मुहर्रम पर नवादा समेत इसके विभिन्न चार हलकों टेकवाडीह, अंसारीनगर, चरनखिया
विष्णुगढ ़: मुहर्रम पर नवादा समेत इसके विभिन्न चार हलकों टेकवाडीह, अंसारीनगर, चरनखिया से ताजिए के साथ जुलूस निकाला गया। नवादा के दो जगहों कर्बला चौक एवं खुटा मैदान (फुटबाल ग्राउंड) में ताजिया मिलन करा कर घंटों अस्त्र शस्त्र का प्रदर्शन किया गया। इसके पूर्व तिरंगे को सलामी दी गई। बाद में अनौपचारिक तौर लाठी और तलवारबाजी की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मौके पर नवादा के खलील अंसारी, कमरूल अंसारी, शकूर अंसारी, तागिर अंसारी, इसूफ अंसारी, अंसारी नगर के कादिर अंसारी, अंजुमन अंसारी, इम्तियाज अंसारी, मौजम अंसारी, टेकवाडीह के सरफराज अंसारी, शकूर अंसारी, नेजाम अंसारी, चरनखिया के महमूद अंसारी, फिदा अंसारी, सदीक अंसारी, असलम अंसारी, मनव्वर आलम, शराफत अली, हुसैन अंसारी के अलावा अब्बास अंसारी समेत बड़ी संख्या में इस्लाम धर्मावलंबी उपस्थित थे।