चानो के करन कुमार राजद में हुए शामिल
विष्णुगढ़: प्रखंड के चानो के युवक करन कुमार अपने दर्जन भर साथियों के साथ शनिवार को रा
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 05:35 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 05:35 PM (IST)
विष्णुगढ़: प्रखंड के चानो के युवक करन कुमार अपने दर्जन भर साथियों के साथ शनिवार को राजद में शामिल हुए। मौके पर उपस्थित जिला राजद अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल ने फूल मालाएं पहनाकर पार्टी में शामिल हुए युवकों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि सर्वधर्म संभाव, गरीब दलित व पिछड़ों, मजदूरों के साथ लेकर चलने वाली पार्टी राजद के प्रति युवकों ने आस्था जताया है। मौके पर युवकों ने पार्टी के लिए मिलने वाली जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभाने का वायदा किया है। मौके पर सुनील ¨सह, जितेंद्र ¨सह, तिलकधारी महतो, भुवनेश्वर महतो, दीपचंद महतो, कुलदीप महतो, राजू महतो, हरीशचंद्र महतो, महेंद्र महतो आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें