जनता दरबार में लोगों की समस्याओं का हुआ निपटारा
दारु: प्रखंड मुख्यालय मे बुधवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में वृद्धा, विधवा पेंशन,
By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 08:19 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 08:19 PM (IST)
दारु: प्रखंड मुख्यालय मे बुधवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में वृद्धा, विधवा पेंशन, राशन कार्ड प्रधानमंत्री आवास से संबंधित कई आवेदन आये। बीडीओ रामरतन वर्णवाल, प्रमुख ललिता देवी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अल्बर्ट बिलूंग, 20 सूत्री अध्यक्ष सुरेश प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि राजन सिन्हा मौजूद थे। दरबार में प्रखंड के सभी पंचायतों से आए ग्रामीणों ने वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, राशन कार्ड सहित कई अन्य समस्याओं को रखा। इसपर बीडीओ रामरतन वर्णवाल और मौजूद पदाधिकारियों नियमानुसार जल्द समाधान का भरोसा दरबार में आए लोगों को दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें