ताजिये का निशान गाड़ने को लेकर दो गुटों में विवाद
विष्णुगढ़ : प्रखंड के गो¨वदपुर में ताजिये का निशान गाड़ने को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय के ही दो गुटों न
विष्णुगढ़ : प्रखंड के गो¨वदपुर में ताजिये का निशान गाड़ने को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय के ही दो गुटों ने आपस में मारपीट कर लिया। घटना मंगलवार की रात है। मामले को सुलझाने को लेकर थाने में बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें आपस में शांति बनाए रखने पर जोर दिया गया। जानकारी के अनुसार गो¨वदपुर में पूर्व से मुहर्रम को लेकर एक ही निशान गाड़ा जाता था। लेकिन इस वर्ष दूसरे गुट के लोगों ने आकर एक और निशान गाड़ दिया। इस पर पहले गुट ने आपत्ति दर्ज कराई। इस पर दोनों गुटों में कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गुटों से शांति बनाए रखने को कहा। घटना के दूसरे दिन मामले को सुलझाने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई है। खबर भेजे जाने तक बैठक जारी थी। बैठक में विष्णुगढ़ एसडीपीओ सहदेव साव, सीओ प्रधान मांझी, थाना प्रभारी गणेश कुमार ¨सह, गो¨वदपुर मुखिया कैलाश महतो, पूर्व मुखिया तिलक महतो, शंभूलाल यादव, हिरामन महतो के अल्पसंख्यक समुदाय के ग्रामीण उपस्थित थे।