Move to Jagran APP

कांग्रेस सेवा दल पार्टी की रीढ है : जिलाध्यक्ष

हजारीबाग : सेवा दल कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है। इसने कांग्रेस के लिए जमीनी कार्यकर्ता तैयार क

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 07:41 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 07:41 PM (IST)
कांग्रेस सेवा दल पार्टी की रीढ है : जिलाध्यक्ष
कांग्रेस सेवा दल पार्टी की रीढ है : जिलाध्यक्ष

हजारीबाग : सेवा दल कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है। इसने कांग्रेस के लिए जमीनी कार्यकर्ता तैयार करने का काम करती है। उक्त बातें जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष देव कुमार राज ने कांग्रेस के सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगामी 26 सितंबर को रांची आगमन व सेवा दल के सम्मेलन को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में लोगों को संबोधित करते हुए कही। मौके पर सेवा दल के जिला प्रभारी संतोष सोनी , विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद प्रमंडलीय प्रवक्ता सच्चिदानंद पांडे व जवाहरलाल सिन्हा मौजूद थे।

loksabha election banner

बैठक को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि प्रमंडलीय प्रवक्ता सच्चिदानंद पांडे ने कहा कि कांग्रेस का सेवा दल धर्म, जाति आदि से ऊपर उठकर देश सेवा का कार्य करती आयी है। अब सेवा दल के माध्यम से किए गए कार्यों को लेकर कांग्रेस की लहर बनेगी। जबकि पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहरलाल सिन्हा ने कहा कि सेवा दल कांग्रेस पार्टी के लिए ग्रामीण स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करने का काम करता है। वे भी सेवा दल के सदस्य रह चुके हैं।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष विनोद ¨सह, उपेन्द्र राम, अशोक रूद्रा, विजया राम, रूपालाल साव, उज्जवल कुमार, मनोज कुमार, रेखा देवी, मुकेश कुमार, रेखा देवी, देव चौहान, राम कुमार गुप्ता, निसार अहमद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.