Move to Jagran APP

नगर निगम की हड़ताल खत्म, आज व्यापक पैमाने पर सफाई

हजारीबाग: नगर निगम के सफाईकर्मियों का विगत दो दिनों से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार देर शाम क

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 07:37 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 07:37 PM (IST)
नगर निगम की हड़ताल खत्म, आज व्यापक पैमाने पर सफाई
नगर निगम की हड़ताल खत्म, आज व्यापक पैमाने पर सफाई

हजारीबाग: नगर निगम के सफाईकर्मियों का विगत दो दिनों से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार देर शाम को निगम प्रशासन से वार्ता के बाद टूट गई। यह जानकारी निगम के उपमहापौर राज कुमार लाल ने दी। उन्होंने बताया कि नगर निगम के सफाईकर्मियों की हड़ताल पर चले जाने के कारण शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो रही थी। इसे निगम प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए बुधवार की शाम निगम प्रशासन व सफाईकर्मियों के वार्ता हुई। इसके बाद सफाईकर्मियों ने अपनी हड़ताल वापस लेने का निर्णय किया।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार शहर में सफाई की बुरी स्थिति व सफाईकर्मियों के अडि़यल रूख को देखते हुए निगम प्रशासन ने वरीय पदाधिकारी कीर्ति श्री की अगुवाई में महापौर रोशनी तिर्की, उपमहापौर राज कुमार लाल व सफाईकर्मियों के प्रतिनिधियों में विवेक कुमार वाल्मिकी, नगर निगम के यूनियन अध्यक्ष हरदयरल राम, चंदन ठाकुर, ज्योति राम व अमित कुमार वाल्मिकी के बीच करीब एक घंटे से ज्यादा की वार्ता चली। इसके बाद नगर निगम प्रशासन ने सफाईकर्मियों की मांगों को लेकर एक माह का समय देने की मांग की। उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए इस संबंध में एक माह के बाद उन्हें सूचित किया जाएगा।

वहीं इस संबंध में सफाईकर्मियों ने भी निगम प्रशासन की ओर से दिए गए आश्वासन पर अपने सहकर्मी साथियों के साथ बात करने के बाद ही अंतिम निर्णय लेने की बात कही। इससे पूर्व हड़ताल कर्मियों ने बुधवार को भी जोरदार विरोध किया था। हड़ताल कर्मी नगर निगम के गेट पर तालाबंदी कर धरने पर बैठ गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.