प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या कर कुएं में फेंका
पदमा : बीते सोमवार ओपी क्षेत्र के दोनय खुर्द खेत स्थित एक कुएं से महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस
पदमा : बीते सोमवार ओपी क्षेत्र के दोनय खुर्द खेत स्थित एक कुएं से महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बरामद शव की पहचान मंटू मेहता की 25 वर्षीय पत्नी तेतरी देवी के रूप में की गई। तेतरी देवी 14 सितंबर 2018 दिन शनिवार से ही घर से गायब थी। इस सम्बंध में तेतरी के ससुर नागेश्वर मेहता ने ओपी पदमा में गुमशुदगी का मामला भी दर्ज कराया था। दूसरे दिन मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम होने के बाद मृतका के ससुर ने पुन: ओपी में आवेदन देते हुए तेतरी की हत्या कर शव को कुएं में डालने का आरोप लगाते हुए श्रवण कुमार पिता भुनेश्वर मेहता,भुनेश्वर मेहता पिता दूलो मेहता, कामेश्वरी देवी पति भुनेश्वर मेहता को नामजद किया है। मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतका तेतरी का श्रवण मेहता के साथ गत कुछ वर्षों से अवैध संबंध था। इस बात को लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी। इस मामले को लेकर पंचो ने दोनों को काफी समझाया भी था। बावजूद दोनों के बीच अवैध संबंध बदस्तूर जारी था। इसी कारण श्रवण मेहता तेतरी को अगवा कर इसकी हत्या कर शव को कुएं में डाल दिया। जानकारी के अनुसार मंटू मेहता पिता नागेश्वर मेहता का विवाह लगभग 12 वर्ष पूर्व तेतरी (पिता स्व. वासुदेव मेहता) के साथ सम्पन्न हुआ। विवाह के बाद दो पुत्री आठ वर्ष व चार वर्ष तथा एक दो वर्षीय दिव्यांग पुत्र है। पदमा ओपी पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं पर अनुसंधान कर हत्या की गुत्थी को सुलझाने में लगी है।